मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में दो चीते छोड़े

नीमच (मध्य प्रदेश), 20 अप्रैल - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में दो चीते छोड़े। 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत कुनो राष्ट्रीय उद्यान से दो चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में स्थानांतरित किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में आज एक नया इतिहास रचा गया है आज यहां दो चीते छोड़े गए हैं। मैं प्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं। 2022 में पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश को चीता राज्य बनाने का गौरव दिया था मैं उनका आभार मनाता हूं। उस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते छोड़े, जिससे प्रदेश अनुसंधान का केंद्र बन गया है। 'प्रोजेक्ट चीता' कई लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। 

#मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में दो चीते छोड़े