पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
वेटिकन (इटली), 21 अप्रैल - कैथोलिक ईसाई धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। फेफड़ों में संक्रमण के कारण वे 5च सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का भी इलाज चल रहा था। उन्होंने वेटिकन सिटी के कासा सांता मार्टा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उपचार के दौरान, कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वेटिकन ने कहा कि पोप की रक्त परीक्षण रिपोर्ट में गुर्दे की विफलता के लक्षण दिखाई दिए। इसके अलावा प्लेटलेट्स की कमी भी पाई गई। हालाँकि, बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह 88 वर्ष के थे।
#पोप फ्रांसिस