यह देश बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान से चलता है - आर.पी. सिंह
दिल्ली, 14 अप्रैल - भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के कथित बयान "पहले शरीयत, फिर संविधान" पर कहा कि हमने नहीं उन्होंने खुद कहा कि शरिया मेरे दिल में है और संविधान मेरे हाथ में है। मैं शरिया को पहले मानूंगा और संविधान को बाद में मानूंगा। यह देश बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान से चलता है। यह मेरे धार्मिक ग्रंथ और कानून के हिसाब से नहीं चलेगा। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि झारखंड में वे JMM के साथ गठबंधन में हैं।
#यह देश बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान से चलता है - आर.पी. सिंह