सिंगर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया सगाई का ऐलान, 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के उद्घाटन शो में फैंस को दिया Surprise
नई दिल्ली, 12 जुलाई - मशहूर पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में आयोजित 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के उद्घाटन शो के दौरान मंच से अपनी सगाई का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
जैस्मिन के इस ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद प्रशंसक खुशी से झूम उठे। उनका यह खास पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।
इस दौरान जैस्मिन सैंडलस ने अपने मंगेतर का नाम शेखर चौधरी बताया। इसके बाद फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर शेखर चौधरी कौन हैं।
जैस्मिन सैंडलस की सगाई की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
#सिंगर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया सगाई का ऐलान
# 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के उद्घाटन शो में फैंस को दिया Surprise

