मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

मुंबई, 12 जुलाई - भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच रविवार को मुंबई के मरीन ड्राइव पर ऊंची लहरें देखने को मिलीं, जिससे समुद्र तट पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

आईएमडी के अनुसार, 12 जुलाई को असम, मेघालय, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के उत्तरी हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 
#मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
# कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी