आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर जय शाह ने सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन को दी बधाई

दुबई, 12 जुलाई - आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ केविन पीटरसन को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर बधाई दी।

जय शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें नए सदस्यों का आईसीसी हॉल ऑफ फेम में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन तीनों महान खिलाड़ियों ने क्रिकेट में असाधारण योगदान दिया है और अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों का गौरव के साथ प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम उन महान खिलाड़ियों को सम्मानित करता है, जिनकी उपलब्धियों ने क्रिकेट पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।"

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार को इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की। यह सम्मान क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और लंबे समय तक दिए गए योगदान को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।

 
#आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर जय शाह ने सौरव गांगुली
# अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन को दी बधाई