न्यूजीलैंड में प्रवासी भारतीयों के बीच पीएम मोदी, ऑकलैंड से पूरी दुनिया को दिया संदेश
वेलिंगटन, 11 जुलाई - ऑकलैंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने मोदी को वर्तमान दौर के सबसे प्रभावशाली वैश्विक नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि वह न्यूजीलैंड के सच्चे मित्र हैं। लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मित्रता और दोनों देशों का समुदाय वास्तव में असाधारण है।
ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हुआ है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं और स्नेह लेकर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों में एक नया अध्याय बताते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता और भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की।
ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस साझेदारी की सफलता पर पूरा विश्वास है। हालांकि उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय खुद को देने से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है। यह मोदी की वजह से नहीं, बल्कि आप सभी की वजह से संभव है। आप ही इस यात्रा के सच्चे मार्गदर्शक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

