SA vs NZ Highlights: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

कोलकाता, 4 मार्च - न्यूजीलैंड ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन के धमाकेदार शतक की बदौलत 43 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। एलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 गेंद में 117 रन की साझेदारी हुई। कागिसो रबाडा ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 गेंद में 58 रन बनाए। फिन एलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।

दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं। अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) ने उपयोगी पारियां खेली ।न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, कोल और रचिन ने 2-2 विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवाया। डिकॉक 8 गेंद में 10 रन ही बना सके। रयान रिकल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने कप्तान एडन मारक्रम के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। आठवें ओवर में रचिन रवींद्र ने एडन मारक्रम (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में रवींद्र ने डेविड मिलर (छह) को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में जिमी नीशम ने डेवाल्स ब्रेविस का शिकार कर लिया। डेवाल्स ब्रेविस ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 34 रनों की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 77 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसन की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट लिए 73 रन जोड़े। 

#SA vs NZ Highlights: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड