तेल अवीव के पास इस्राइली सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला

नई दिल्ली, 4 मार्च - हिज्बुल्ला ने दावा किया है कि उसने तेल अवीव के दक्षिण-पूर्व में स्थित इस्राइली सैन्य अड्डे ‘तेल हाशोमर बेस’ पर ड्रोन से हमला किया है। संगठन के बयान के अनुसार उसके लड़ाकों ने आज एक ड्रोन का झुंड भेजकर इस ठिकाने को निशाना बनाया। हिज्बुल्लाह ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान के कई शहरों और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इस्राइली हमलों के जवाब में की गई। वहीं इस्राइली सेना ने कहा कि लेबनान से दागे गए कई ड्रोन को रास्ते में ही रोक लिया गया।

#तेल अवीव
# इस्राइली