दुबई से सकुशल लौटे महाराष्ट्र के 23 पर्यटक
दिल्ली, 3 मार्च- मध्य पूर्व में तनाव के बीच दुबई गए महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के 23 पर्यटक सकुशल भारत लौट आए हैं। खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने से उनकी वापसी टल गई थी। पर्यटकों ने बताया कि उनके होटल के पास ड्रोन हमला हुआ था, जिससे कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया। हालांकि वे होटल में सुरक्षित रहे। एतिहाद एयरवेज की उड़ान से मुंबई पहुंचने के बाद सभी अपने गृह नगर कोल्हापुर लौट गए।
#दुबई
# महाराष्ट्र

