पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात
दिल्ली, 3 मार्च- खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान और कुवैत के शीर्ष नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों में हालिया हमलों पर चिंता जताई और वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा व कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। भारत ने खाड़ी देशों के साथ अपने करीबी संबंधों को दोहराते हुए सहयोग और समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
#पीएम मोदी
# कुवैत
# क्राउन प्रिंस

