एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह के परिवार ने शव लेने से किया इनकार, धरने पर बैठे
गुरदासपुर, 3 मार्च - पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह के डेड बॉडी को लेने को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है। परिवार ने डेड बॉडी लेने से मना कर दिया है और धरना दे दिया है। परिवार का कहना है कि उनके पास अभी डेड बॉडी लेने का कोई इंतज़ाम नहीं है। मृतक के चाचा हरविंदर सिंह मल्ली ने कहा कि मृतक के पिता विदेश में हैं, इसलिए अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। परिवार का कहना है कि प्रशासन और सरकार को डेड बॉडी के लिए कोई इंतज़ाम करना चाहिए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और परिवार से बातचीत चल रही है।
#एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह के परिवार ने शव लेने से किया इनकार
# धरने पर बैठे

