पूरी दिल्ली हरी-भरी बने, पूरी दिल्ली खूबसूरत बने, यही इच्छा है: CM रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 3 मार्च - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने NDMC फ्लावर फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन पर कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि NDMC क्षेत्र में इस साल हमेशा से ज्यादा बागवानी की गई। हमेशा से हमारे NDMC के अधिकारी व पदाधिकारी बहुत मेहनत करते हैं और देश व दिल्ली के लोगों के बीच एक सुंदर तस्वीर को लेकर आते हैं। जब-जब भी देश की राजधानी में कोई बड़ा मौका देखने को मिला तो उसमें NDMC की बहुत बड़ी भूमिका रही। मुझे लगता है कि दिल्ली की एक सुंदर तस्वीर पूरे देश ने इस बार देखी है और ऐसे ही NDMC इस बार भी काम करेगी। पूरी दिल्ली हरी-भरी बने, पूरी दिल्ली खूबसूरत बने, यही इच्छा है।
#दिल्ली
# CM रेखा गुप्ता

