प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन और सऊदी अरब नेतृत्व से की बातचीत
नई दिल्ली, 2 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस व प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से अलग-अलग टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।
#प्रधानमंत्री मोदी
# बहरीन
# सऊदी अरब

