प्रधानमंत्री मोदी, आपसे येरुशलम में मिलने का इंतज़ार रहेगा - प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

नई दिल्ली, 22 फरवरी - इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, "आज सुबह, हमारी कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत में, मैंने अपने प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आने वाले बुधवार को इज़राइल के ऐतिहासिक दौरे के बारे में बात की। इज़राइल और भारत के बीच का रिश्ता दो ग्लोबल लीडर्स के बीच एक मज़बूत गठबंधन है। हम नवाचार, सुरक्षा और एक जैसे कार्यनीतिक दृष्टि में सहयोगी हैं। हम सब मिलकर स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध देशों का एक एक्सिस बना रहे हैं। AI से लेकर रीजनल कोऑपरेशन तक, हमारी साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी, आपसे येरुशलम में मिलने का इंतज़ार रहेगा!"

#प्रधानमंत्री मोदी
# आपसे येरुशलम में मिलने का इंतज़ार रहेगा - प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू