लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शौर्य घाट पर चंबल आरती में हुए शामिल 

कोटा (राजस्थान), 22 फरवरी - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शौर्य घाट पर चंबल आरती में शामिल हुए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "चंबल मां के किनारे बसे, कोटा के अंदर हमारे किसान को दिशा दिलाने में चंबल मां का बहुत बड़ा योगदान है। हर खेत तक चंबल मां का पानी पहुंचा है। आने वाले समय में चंबल मां का पानी कोटा-बूंदी के हर गांव तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य है। कोटा में 365 दिनों तक हमेशा चंबल मां की वजह से पानी उपलब्ध रहता है इसलिए चंबल के किनारे आने वाले समय में नए उद्योग लगेंगे। आज हमने चंबल मां से वरदान मांगा है कि राजस्थान व देश में समृद्धि आए। 

#लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शौर्य घाट पर चंबल आरती में हुए शामिल