कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का ब्यान 

भोपाल (मध्य प्रदेश), 22 फरवरी - कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'नंगे' शब्द का प्रयोग किया है। क्या उस शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए? नंगे आप हैं - जिन्होंने अमेरिका के सामने समर्पण किया, जिन्होंने भारतीय किसानों के हितों से सौदा किया, जिन्होंने US को थानी में परोसकर पूरा का पूरा डेटा सौंप दिया, जिन्होंने अमेरिका के कहने पर रूस से तेल खरीदना कम कर दिया।

आपने एक ऐसी ट्रेड डील साइन की जो इस देश के किसानों को बर्बाद कर देगी, देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी, देश की इंडस्ट्री पर असर डालेगी और निवेश को झटका लगेगा और रोज़गार मिलना बंद हो जाएगा। 

#कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का ब्यान