देश की पहली RRTS का रूट हुआ तय - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
दिल्ली, 22 फरवरी - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मौजूदगी में नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े श्रमिकों से भी मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि देश की पहली RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) जिसका रूट दिल्ली से मेरठ तय हुआ है। पहले प्रधानमंत्री ने दो चरणों में इसका उद्घाटन किया और आज उसके तीसरे चरण का भी उद्घाटन किया गया है। दोनों ही स्थानों को जोड़ने वाले इस रूट से, दिल्ली, मेरठ या बीच के स्टेशनों के लोगों को बहुत लाभ पहुंचने वाला है। मात्र 55 मिनट में कोई भी यात्री दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली पहुंच सकता है। इस अवसर पर मैं दिल्ली व मेरठ के लोगों को बधाई देता हूं और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इसका उद्घाटन किया।

