इस बार का चुनाव बंगाल में बदलाव लेकर आएगा - दिल्ली CM रेखा गुप्ता

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 22 फरवरी - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आतंकी राजनीति, गुंडागर्दी की राजनीति, लालच की राजनीति का अब अंत आने वाला है। इस बार का चुनाव बंगाल में बदलाव लेकर आएगा। जिस तरह से जनता यहां प्रताड़ित है, बहन बेटियों के मान-सम्मान दांव पर लगे रहते हैं। उन सबको देखते हुए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बंगाल में पूरी तरह से ममता बनर्जी की विदाई तय है।

उन्होंने आगे कहा कि चाहे जितना ममता बनर्जी घुसपैठियों के पीछे छुपकर रह लें लेकिन जनता की आवाज़ को वे दबा नहीं सकती। जनता ने तय किया है कि बदलाव निश्चित है।

#इस बार का चुनाव बंगाल में बदलाव लेकर आएगा - दिल्ली CM रेखा गुप्ता