मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी सच नहीं बोलतीं - सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 2 फरवरी - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दिल्ली में CEC बैठक पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के लोग को पता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी सच नहीं बोलतीं। वह हमेशा झूठ बोलती हैं। जिस तरह से उन्होंने पहले से प्लान बनाकर बंगाल भवन के बाहर दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बर्ताव किया, उससे पूरा बंगाली समाज शर्मिंदा है। आने वाले चुनावों में जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। 

#मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी सच नहीं बोलतीं - सुवेंदु अधिकारी