उत्तर प्रदेश: IBM सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में CM योगी ने किया सम्बोधित 

लखनऊ, 22 फरवरी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IBM सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि AI कैसे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला सकता है यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने देखा है। स्कूल दूर होने के कारण बेटी स्कूल नहीं जा पाती थी, गांव में स्कूल खोल दिए गए। फिर भी कोई स्कूल भेजने को तैयार नहीं था। लोग स्कूल खोल देते थे भले उसमें कोई न जाए लेकिन जब डाटा एकत्रित किया गया, AI टूल के माध्यम से उसका विश्लेषण किया गया तो पता चला कि ड्रॉपआउट रेट का कारण है बेटियों के लिए शौचालय का अभाव। इस अभियान को प्रधानमंत्री को आगे बढ़ाया और हमने हर स्कूल में बालक, बालिकाओं के लिए शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई।

#उत्तर प्रदेश: IBM सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में CM योगी ने किया सम्बोधित