AALP के लिए चुने गए IIM लखनऊ के आयुष, 500 से अधिक इंजीनियरों को ऑयल और गैस सिस्टम में दिया प्रशिक्षण

लखनऊ, 22 फरवरी - उत्तर प्रदेश में अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (एएएलपी) 2025-27 के तहत प्रमुख बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। यह स्कॉलर देश के शीर्ष संस्थानों आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से चुने गए हैं। इन छात्रों को अहमदाबाद स्थित ग्रुप मुख्यालय में सम्मानित भी किया गया।

बताते चलें कि एएएलपी स्कॉलरशिप का उद्देश्य प्रतिभाशाली मैनेजमेंट छात्रों की आर्थिक मदद करना है। ताकि, उनकी पढ़ाई में बाधा न आए। इसके लिए छात्रों का चयन कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। इसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और आर्थिक जरूरत दोनों देखी जाती है।
इस चुने गए आईआईएम लखनऊ के छात्र आयुष श्रीवास्तव ने 500 से अधिक इंजीनियरों को जटिल ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने यूरोप के ऑफशोर ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड का नेतृत्व किया। 

इस अवसर पर अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा कि यह सिर्फ स्कॉलरशिप प्रोग्राम नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है। हमारा मानना है कि प्रतिभा हर जगह होती है, लेकिन अवसर हर किसी को नहीं मिलता। चुने गए छात्र अपनी मेहनत और योग्यता से यहां तक पहुंचे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, ताकि वे भारत के अगले विकास चरण का नेतृत्व कर सकें।

#AALP
# लखनऊ
# इंजीनियरों