बरेली जोगेंद्र हत्या.कांड: वारदात की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
सुभाषनगर, 22 फरवरी - बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता जोगेंद्र की गोली मारकर की हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों ने हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें घटना की जांच में जुटी हुई हैं।
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के प्रगति नगर में सब्जी विक्रेता जोगेंद्र की हत्या के मामले में परिवार ने लूट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी लूट व अन्य संभावित बिंदुओं पर तफ्तीश में जुटी है। बावजूद हत्या की सही वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस की टीमें जोगेंद्र के मूल गांव से लेकर ससुराल तक गई हैं और कई संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।
करगैना प्रगतिनगर कॉलोनी के जिस घर में शुक्रवार रात हत्या हुई, वह रेलवे लाइन किनारे सुनसान स्थान पर बना है। वहां से सबसे करीबी घर की दूरी भी आधा किमी से कम नहीं है। घर नया बना है, जिसके जीने में कोई किवाड़ नहीं है। बगल में बन रहे जोगेंद्र के साले धर्मेंद्र के घर से इस घर की छत पर चढ़ने के लिए स्लिप भी बनी हुई है। ऐसे में यह घर निसंदेह बदमाशों का आसान लक्ष्य रहा होगा।

