ओडिशा सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में 5 पुलिस कर्मियों की मौत 

 
झारसुगुड़ा, ओडिशा, 22 फरवरी - ट्रक और कार की टक्कर में 5 पुलिस कर्मियों की मृत्यु हो गई।
DM चव्हाण कुणाल मोतीराम ने कहा, "आज झारसुगुड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें हमने 5 पुलिसकर्मियों को खो दिया। हम देखेंगे कि यह घटना क्यों हुई और यह पक्का करेंगे कि ज़रूरी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों..."

ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तड़के उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन ड्यूटी पर था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई।

#ओडिशा
# ट्रक
# कार
# पुलिस कर्मियों