ओडिशा में कांस्टेबल ने सर्विस पिस्तौल से आत्महत्या की
भुवनेश्वर, 5 फरवरी ओडिशा के नयागढ़ जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने परिजनों द्वारा अपनी पसंद की महिला से शादी करने के फैसले का विरोध करने के बाद कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सुनील सेठी के रूप में हुई जो जिले में तैनात 2023 बैच के कांस्टेबल थे और ओडागांव पुलिस थाने के अंतर्गत बेरुआबारी गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नयागढ़ रिजर्व पुलिस परिसर स्थित बैरक की छत से उसका शव बरामद किया गया। नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सुश्री और जिला कलेक्टर मधुमिता रथ ने घटनास्थल का दौरा कर घटना की जानकारी ली।

