अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना 

देवघर (झारखंड), 22 फरवरी - अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "मेरी बहुत दिनों से इच्छा थी कि बाबा धाम में आकर दर्शन करूं। आज बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेक कर मन की शांति प्राप्त करने हेतु मैं यहां आया हूं। बाबा से मेरी यही प्रार्थना है कि झारखंड के साथ पूरे भारत को सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद दें। 

#अडानी ग्रुप
# गौतम अडानी
# बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर