सैन्यकर्मी हत्या/कांड: मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी हत्या/रोपी, पैर में लगी गो.ली
सादाबाद, 22 फरवरी - 5 फरवरी को ग्राम समदपुर निवासी डौली कुमारी ने थाना सादाबाद में तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई अखिलेश कुमार, जो भारतीय सेना में तैनात था, हाथरस न्यायालय से लौटते समय चन्द्रा फार्म हाउस के पास हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में मारा गया।
थाना सादाबाद क्षेत्र में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या के चर्चित मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने 22 फरवरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी मुकेश कुमार उर्फ गब्बर को जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
सीओ अमित पाठक के अनुसार सैनपुर बंबा मार्ग की ओर चेकिंग के दौरान आरोपी की घेराबंदी की गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

