Bihar: गुप्ता धाम महोत्सव के दौरान हंगामा, बेकाबू भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति

चेनारी, 22 फरवरी - गुप्ता धाम विश्व के प्राचीनतम पूजा स्थलों में से एक है। जो रोहतास जिले को एक अद्भुत एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। गुप्ता धाम के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए हर वर्ष पर्यटन विभाग की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
रोहतास जिले के चेनारी में आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव के दौरान बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ उपद्रवी तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल गुप्ता धाम महोत्सव में उमड़ी भीड़ अपने चहेते भोजपुरी कलाकारों को देख बेकाबू हो गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंच गई और पर्याप्त नियंत्रण व प्रबंधन के अभाव में स्थिति बेकाबू हो गई। बता दें कि गुप्ता धाम महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का एक प्रतीक है, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन की सहभागिता रहती है।
 

#Bihar
# गुप्ता धाम
# महोत्सव