AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम विधानसभा चुनाव 2026 पर दिया बयान 

होजाई (असम), 22 फरवरी - AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा, "कांग्रेस का हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बातचीत हो चुकी है वे तीसरा सीट भी हिमंत बिस्वा सरमा को देना चाहते हैं। जब कांग्रेस वाले अजमल को सीट नहीं देगी और भाजपा सीट लेकर जाएगी तो हम क्या मुंह लेकर असम वालो के सामने जाएंगे। अगर कांग्रेस सच में चाहती है कि भाजपा को तीसरा सीट न जाए तो हम उन्हें समर्थन देंगे लेकिन कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करेगी क्योंकि उनका हिमंत बिस्वा सरमा के साथ तीसरे सीट के लिए लेन देन हो चुका है। 

#AIUDF
# मौलाना बदरुद्दीन अजमल
# असम
# विधानसभा चुनाव 2026