कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है - सम्राट चौधरी

मुंगेर, 21 फरवरी - बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है, भारत में राजतंत्र चाहती है। एक राजा हो, एक परिवार हो और सत्ता उसी की हो। AI समिट, भारत का समिट था। भारत के समिट में बाधा डालने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। इन लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए और इनके खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल में डालना चाहिए।

#कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है - सम्राट चौधरी