अ'सम को मुक्त कराने का काम भाजपा करने वाली - अमित शाह
कामरूप (असम), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के समय में यहां घुसपैठिया घुस गए जिसने असम की जनसांख्यिकी को संकट के स्तर तक ले जाने का काम किया। उस वक्त भी हम घुसपैठ का विरोध करते थे, असम आंदोलन के समर्थन में हम देश भर से आते थे... लेकिन कांग्रेसियों की नींद नहीं खुलती थी। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछता हूं कि धुबरी, बारपेटा, मोरीगांव, नौगांव और गोलपाड़ा ये सारे जिले मुस्लिम बहुल, घुसपैठियां बहुल बने हैं यह किसकी जिम्मेदारी है? आपने जो पाप किया है उससे अ'सम को मुक्त कराने का काम भाजपा करने वाली है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर देश का बड़ा हिस्सा नक्सलवाद से मुक्त हो सकता है तो देश की भूमि भी घुसपैठियों से मुक्त हो सकती है। इसके लिए कलेजा, हिम्मत और दृढ़ संकल्प चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी में यह तीनों है।
कांग्रेस के 20 सालों में कई सारे जिलों में, 7 जिलों में हिंदू आबादी जो 38 लाख थी वह घटकर 36 लाख हो गई और पूरे जिले घुसपैठियों से भर गए। धूबरी, बारपेटा जैसे जिले वह भी हमारे हैं। मैं कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देता हूं कि आपके घोषणापत्र में घोषणा कर दो कि हम घुसपैठियों को हटाएंगे, घोषणा मात्र कर दें। राहुल गांधी एक बार बोल दें कि हम घुसपैठियों को हटाएंगे लेकिन हिम्मत नहीं है उनमें बोलने की क्योंकि ये उनकी वोट बैंक हैं।

