केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 87वें CRPF दिवस परेड को किया संबोधित
गुवाहाटी (असम), 21 फरवरी - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 87वें CRPF दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, "देश को सुरक्षित करने का काम CRPF के जवानों ने किया है। 11-12 साल पहले देश में 3 बड़े हॉस्पॉट थे जो कि देश की सुरक्षा के लिए नासूर बन गए थे जिनमें जम्मू-कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद माओवादी क्षेत्र और नॉर्थ ईस्ट शामिल थे। आज तीनों जगहों पर हमें शांति स्थापित करने में सफलता मिली है... नॉर्थ ईस्ट की शांति के लिए 700 CRPF के जवानों ने अपना बलिदान दिया है। नक्सलवादी इलाकों में 780 जवानों ने अपना बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर में लगभग 540 जवानों ने बलिदान दिया है। पूरे देश में 250 से अधिक जवानों ने अपना बलिदान दिया है।
#अमित शाह
# CRPF

