रणवीर सिंह को धमकी देने वाले हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई, 21 फरवरी - एक्टर रणवीर सिंह को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। यह वॉइस नोट रणवीर के मैनेजर को अमेरिका के नंबर से भेजा गया था। इस घटना के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। साथ ही बताया कि रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नोट को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया था। वॉइस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मालूम हो कि जिस अमेरिकी नंबर से रणवीर को फिरौती के लिए वॉइस नोट पर धमकी दी गई थी, उसकी जांच के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क किया था।
 

#रणवीर सिंह