दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, नन्हीं परी ने दी दस्तक 

मुंबई, 8 सितम्बर - दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है। कपल के घर एक नन्हीं परी ने दस्तक दी है। ऐसे में फैंस भी उन्हें भर-ऊरकर बधाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण 7 सितंबर को मुंबई के एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। तभी से फैंस टक-टकी लगाकर इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें को दीपिका-रणवीर एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।