SEBI ने अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य के खिलाफ की कार्रवाई  

मुंबई, 30 मई - भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी और 57 अन्य लोगों पर 1 से 5 साल के लिए प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सेबी ने अरशद और उनकी पत्नी मारिया पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, सेबी ने पाया कि यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो पोस्ट किए गए थे, जिसमें लोगों को साधना ब्रॉडकास्ट नामक कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी गई थी। इससे अरशद ने 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने 50.35 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद वारसी ने 27 जून 2023 को सेबी को दिए अपने बयान में कहा था कि वह न केवल अपने नाम से बल्कि अपनी पत्नी और अपने भाई के खातों से भी कारोबार कर रहे थे। अरशद और उनके परिवार के अलावा सेबी ने 57 अन्य लोगों और कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

#SEBI
# अरशद वारसी