अश्विनी वैष्णव ने मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण 

महाराष्ट्र, 3 मई - केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया।

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "काम तेज़ गति से चल रहा है। सबसे निचले बेसमेंट-बी3 पर काम चल रहा है। स्टेशन की दीवारें बनाने का काम शुरू हो गया है। सुरंग का काम भी चल रहा है। स्टेशन के ऊपर एक बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी। B-3 पर कारें पार्क की जाएंगी, B-2 पर ऑपरेशनल काम होगा और B-1 और ग्राउंड लेवल पर यात्री स्टेशन में प्रवेश करेंगे। यहां एक विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है। 

#अश्विनी वैष्णव
# मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन