सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
मुंबई, 14 अप्रैल - अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, सलमान खान को जान से मारने और उनकी गाड़ी को उड़ाने की धमकी वॉट्सऐप के ज़रिए वर्ली परिवहन विभाग के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई। वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी पर DCP जोन 3 दत्ता कांबले ने कहा, "कल वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान के लिए एक धमकी भरा संदेश मिला था। मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
#सलमान खान