गुयाना के उपराष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या: तीन घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेंगे
अयोध्या, 21 फरवरी - गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। वे करीब तीन घंटे राम जन्मभूमि परिसर में रहकर मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। यह दौरा भारत-गुयाना सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। भारत और गुयाना के सांस्कृतिक रिश्तों के बीच एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार सुबह अयोध्या पहुंचें। उनका निजी विमान सुबह 9:40 बजे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा।
एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद उप राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। वे करीब 11:15 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने रामलाल के दरबार में हाजिरी लगाई है। वे मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। डॉ. जगदेव लगभग तीन घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेंगे।
दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें निर्माण की प्रगति और भावी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दर्शन और निरीक्षण के बाद उप राष्ट्रपति सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

