गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात 

नई दिल्ली, 7 फरवरी - गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री फिलिप्स और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद, भारत और गुयाना हमारे औपनिवेशिक अतीत के प्रभाव; हमारे विविध और बहुसांस्कृतिक समाज; और विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संस्कृति, परंपराओं और भाषा के मजबूत बंधन के कारण जुड़े हुए हैं।