कर्नाटक के बागलकोट में ट्रैक्टर खाई में गिरा ,चार लोगों की मौत
कर्नाटक के बागलकोट में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर खाई में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था। यह जानकारी पुलिस ने दी है। उन्होंने बताया, "यह दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई जब गन्ने की कटाई का काम खत्म करके लौट रहे एक ट्रैक्टर का ट्रेलर अलग होकर खाई में गिर गया।" पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बागलकोट जिले के जामखंडी तालुक में कट्टे केरे के पास हुई।
मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बुसा तालुक के गुपवाड़ी निवासी मनीष पांडे (23) में हुई है। इसके साथ ही दो वर्षीय हलाकी पांडे, लक्ष्मी चिरमाडी (27) और रेखा भुके के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया, "सभी चारों पीड़ित महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूर थे। हादसे के समय ट्रैक्टर में करीब 20 लोग सवार थे।" पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही जामखंडी पुलिस स्टेशन के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आगे कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

