कर्नाटक सरकार को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे - एच.डी. कुमारस्वामी
दिल्ली, 4 जून - बेंगलुरू भगदड़ पर केन्द्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। कर्नाटक सरकार को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। हर किसी को पता था कि कर्नाटक के लोग मैच के परिणाम के बाद उत्साहित थे। पूरी रात लोग जश्न मना रहे थे। आज RCB टीम ने जब बैंगलुरु आने का निर्णय लिया और सरकार ने उन्हें आमंत्रित किया। टीम को आमंत्रित करने से पहले सरकार को लोगों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। जिन लोगों ने अपने परिवार के लोग खो दिए, मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें शक्ति दे।
#कर्नाटक सरकार को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे - एच.डी. कुमारस्वामी