विकास की नई किरण साबित होगा कटड़ा-श्रीनगर रेलमार्ग- उमर
जम्मू, 6 जून मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कटड़ा-श्रीनगर रेलमार्ग प्रदेश में विकास की नई किरण साबित होगा। इससे जम्मू-कश्मीर का आगे बढ़ना तय है। शुक्रवार का दिन प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। घाटी को शेष भारत से जोड़ने का सपना पूरा होने जा रहा है। इससे पर्यटन और कारोबार दोनों बढ़ेंगे। विकास को नई रफ्तार मिलेगी। घाटी की फल-सब्जियां आसानी से अन्य राज्यों की मंडियों तक पहुंचेंगी। देश के किसी भी कोने से पर्यटक अब सड़क, वायु और रेलमार्ग तीनों तरह से घाटी तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
#उमर