अमित शाह जल्द ही अगरतला में जॉइंट रीजनल ऑफिशियल लैंग्वेज कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन 

अगरतला, त्रिपुरा, 20 फरवरी - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही त्रिपुरा के अगरतला में जॉइंट रीजनल ऑफिशियल लैंग्वेज कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "... कई सालों तक हिंदी के लिए अप्रचार किया गया कि हिंदी थोपी जा रही है। हिंदी और स्थानीय भाषाओं के बीच कभी झगड़ा हो ही नहीं सकता है क्योंकि वे एक ही मां की 2 बहने हैं... हिंदी सभी भाषाओं की सखी है। जब हिंदी को बढ़ावा मिलता है तो सभी भाषाएं अधिक मजबूत होती हैं... आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश स्वभाषा सीखकर और अपनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लेकर मजबूती के साथ खड़ा है। 

#अमित शाह