अमित शाह ने बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF जवानों से की बात 

जम्मू, 6 फरवरी - बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF जवानों से बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब भी मैं किसी BSF की चौकी पर जाता हूं, चाहे वह कच्छ का रेगिस्तान हो, राजस्थान का रेगिस्तान हो या जम्मू-कश्मीर का इलाका, हमेशा आप सभी से कर्तव्य की भावना और उसके निर्वहन के गुण सीखता हूं। लगन के साथ अपना कर्तव्य का निर्वहन कैसे करते हैं, इसका सबसे अच्छा उदाहरण BSF जवान हैं जो सीमाओं पर तैनात हैं। 

#अमित शाह