जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर   

 
जम्मू, 4 फरवरी  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरस्थ जंगल में 20 घंटे से अधिक समय तक जारी अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।      मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर अवु मविया के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था।      सेना ने इस अभियान को'कियानाम दिया है और कहा है कि इलाके में अब भी निगरानी रखी जा रही है।  सेना के व्हाइट नाइट कोर ने'एक्सपर एक पोस्ट में कहा,''पुलिस से मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर'काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स डेल्टाऔर व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने पुलिस व सीआरपीएफ के साथ मिलकर बसंतगढ़ के जाफर जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी को मजबूत किया गया ताकि आतंकवादी भाग न सकें।'

#जम्मू कश्मीर