जम्मू-कश्मीर: बर्फ की मोटी चादर से ढका भद्रवाह, सामने आया मनमोहक दृश्य
भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर), 2 फरवरी - जम्मू-कश्मीर में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान में भारी गिरावट के बीच भद्रवाह में हुई ताजा स्नोफॉल ने पूरे क्षेत्र को बर्फ की सफेद चादर में ढक दिया है। चारों ओर फैली बर्फ की चमक और ठंडी हवाओं के बीच कश्मीर की वादियां बेहद सुंदर नजर आ रही है।
#जम्मू-कश्मीर
# बर्फ
# भद्रवाह

