राहुल गांधी के बातों में तथ्य था- TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
दिल्ली, 2 फरवरी - लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी ने बहुत अच्छे से शुरुआत की और उन्होंने अपनी बातों को तथ्य के आधार रखने की कोशिश की। लेकिन वहां पर बैठे सत्तारूढ़ दल के मंत्री ने कहा कि ये तथ्य पर आधारित नहीं है। राहुल गांधी के बातों में तथ्य था सत्य था, अगर आपको लगता है कि वह राष्ट्र के खिलाफ बोल रहे थे जो कि वह नहीं बोल रहे थे वह राष्ट्र सुरक्षा के बारे में बता रहे थे लेकिन सत्तारूढ़ दल को अगर लगता है कि वो कुछ गलत बोल रहे थे तो उन्हें सुनने के बाद कम से कम उन्हें बोलने तो दिया जाता। उसे सुनने के बाद रिकॉर्ड से हटा देते। लेकिन उन्हें बोलने तो देते आज तो मंशा यही थी कि उनको बोलने न दिया जाए।
#राहुल गांधी
# शत्रुघ्न सिन्हा

