जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, विधानसभा परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
जम्मू (जम्मू-कश्मीर),2 फरवरी: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष मुद्दों पर एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#जम्मू-कश्मीर विधानसभा

