IND U19 vs ENG U19 : भारत का स्कोर 350 के पार
भारतीय टीम के विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 44वें ओवर में गियर बदल दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज मैनी लुम्सडेन के खिलाफ पहली चार गेंद पर चार बाउंड्री लगा दी। पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया तो दूसरी गेंद पर छक्का ठोक दिया। इसके बाद लगातार दो चौके मारे। इसकी वजह से टीम का स्कोर 350 के पार भी पहुंच गया। 44 ओवर के बाद 5 विकेट पर 355 रन है।
#IND U19 vs ENG

