उमर अब्दुल्ला ने लोगों को गुमराह किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए- सुनील शर्मा 

जम्मू, 5 फरवरी - जम्मू-कश्मीर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र पर कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भाषण में कोई भी बयान जम्मू-कश्मीर की जनता के हक में नहीं दिखा। मुझे उनका भाषण सुनकर बहुत निराशा हुई। मेरा स्पष्ट कहना है कि कोई भी संस्था या राष्ट्र विरोधी संगठन यहां आज किसी भी नौजवान को गुमराह नहीं कर पाती है। आतंकवादी लगभग खत्म हो रहे हैं। आज उमर अब्दुल्ला ने लोगों को गुमराह किया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। 

#उमर अब्दुल्ला
# सुनील शर्मा